[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मेगा शिविर में 25 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण

मेगा शिविर में 25 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण

0
मेगा शिविर में 25 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण

कटोरिया रेफरल अस्पताल में उमड़ी भीड़, ””छोटा परिवार-सुखी परिवार”” का दिया संदेश

कटोरिया. परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने व ””छोटा परिवार, सुखी परिवार”” के संदेश को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से बुधवार को कटोरिया रेफरल अस्पताल में मेगा बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. इस विशेष शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आयी 25 महिलाओं का मेडिकल टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी के साथ सभी ऑपरेशन संपन्न किए. ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया. शिविर के दौरान अस्पताल परिसर में काफी चहल-पहल देखी गयी. बंध्याकरण शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अहम भूमिका निभायी. ऑपरेशन टीम में सीएचओ गणपत लाल, एएनएम प्रीति कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया. डॉक्टरों ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परिवार नियोजन के ये साधन बेहद सुरक्षित और प्रभावी हैं. मेगा शिविर के सफल क्रियान्वयन में हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार के साथ स्वास्थ्यकर्मी दिनेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, बमबम झा व अविनाश झा आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel