[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

कटोरिया में संचालित हो रही कदाचारमुक्त परीक्षा

कटोरिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कटोरिया प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुक्रवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संचालन हुआ. शुक्रवार को तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल बाईस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मुस्तैद रही. विदित हो कि कटोरिया में इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय व आदर्श परीक्षा केंद्र सह बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है. पहली पाली में सभी परीक्षा में केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गयी, जबकि दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई. पहली पाली में इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में सभी 86 छात्र उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 353 में से 348 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. वहीं आदर्श परीक्षा केंद्र सह बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में पहली पाली में सभी 161 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 542 में से 531 ने परीक्षा दी. इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पहली पाली में 212 में से 210 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में 347 में से 343 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक के रूप में शिक्षक सुबोध कुमार, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में प्राचार्य संजीव कुमार सिंह व आदर्श परीक्षा केंद्र बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में प्राचार्य अजय कुमार की निगरानी में परीक्षा का संचालन हो रहा है. वहीं दंडाधिकारी के रूप में बीईओ मनोज मिश्र, बीसीओ राजेश रंजन सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रिचा पांडेय आदि मॉनिटरिंग करते रहे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटोरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ भ्रमणशील रहे.

चांदन में भी शांतिपूर्ण ढंग से हुई इंटर की परीक्षा

चांदन. एमएमकेजी प्लस टू विद्यालय चांदन के परीक्षा केंद्र पर इंटर परीक्षा के चौथे दिन की दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 331 परीक्षार्थियों में 327 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, शेष चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय में हिंदी विषय की परीक्षा में 338 परीक्षार्थियों में से 332 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, शेष छह छात्र अनुपस्थित रहे. शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालित कराने को लेकर बीईओ सुरेश ठाकुर निगरानी करते रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel