[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका डेटा मिसमैच वाले 15 हजार आवास लाभुकों का होगा पुन: सत्यापन

डेटा मिसमैच वाले 15 हजार आवास लाभुकों का होगा पुन: सत्यापन

0
डेटा मिसमैच वाले 15 हजार आवास लाभुकों का होगा पुन: सत्यापन

आवास कर्मियों के साथ बीडीओ ने की बैठक धोरैया. प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आवास योजना की समीक्षा बैठक की गयी. इसमें मुख्य रूप से पर्यवेक्षक लेखपाल, आवास सहायक तथा कार्यपालक सहायक ने भाग लिया. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में आवास सर्वे सत्यापन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, हालांकि सत्यापन के दौरान लगभग 15 हजार लाभुकों का डेटा मिसमैच श्रेणी में पाया गया है. इसके पीछे जियो-टैग के स्थान में बदलाव, लाभुक की तस्वीर में अंतर या कच्चे-पक्के मकान के अंकन में मानवीय भूल जैसे कारण हो सकते हैं. बीडीओ ने बताया कि मिसमैच डेटा वाले लाभुकों का अन्य टीमों के माध्यम से दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जायेगा. सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि पंचायत वार रजिस्टर बनाकर विसंगतियों को दर्ज करें, ताकि भविष्य में जांच के समय इसे आधार बनाया जा सके. बैठक के दौरान कर्मियों को डेटा सुधार और सत्यापन प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel