[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका लीलागोड़ा गांव में बिजली चोरी करते 10 लोग धराये, मामला दर्ज

लीलागोड़ा गांव में बिजली चोरी करते 10 लोग धराये, मामला दर्ज

0
लीलागोड़ा गांव में बिजली चोरी करते 10 लोग धराये, मामला दर्ज

कनीय अभियंता ने जुर्माना के साथ सभी के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

बांका. विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चला रखी है. इसी क्रम में बांका विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार ने सदर थाना क्षेत्र के लीलागोड़ा गांव में बिजली चोरी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें दुखन ठाकुर को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा. जिस पर पूर्व का बकाया सहित जुर्माना 24 हजार 214 रुपया लगाया है. इसी प्रकार नवीन ठाकुर पर 17 हजार 37 रुपये, एतवारी ठाकुर पर 10 हजार 83 रुपये, बटेश्वर ठाकुर पर 9 हजार 924 रुपया, अंजु देवी पर 19 हजार 624 रुपये, मंगर साह पर 14 हजार 287 रुपया, नरेश ठाकुर पर 12 हजार 38 रुपया, भरत साह पर 23 हजार 749 रुपया, वीणा देवी पर 18 हजार 245 रुपया एवं सविता देवी पर 10 हजार 163 रुपया लगाते हुए सदर थाना में दस व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में कनीय अभियंता ने बताया कि उक्त सभी ने बाइपास व टोका लगाकर कर बिजली का उपयोग कर रहा था. जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया है. आगे उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी क्षेत्र में लगातार चलाकर बिजली चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी. इस मौके पर कनीय अभियंता के अलावे टीम में संतोष कुमार, पप्पु यादव, जयप्रकाश यादव, सुनील कुमार, अमन कुमार भारती सहित बिजली मिस्त्री आदि शामिल थे. वहीं सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि कनीय अभियंता के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel