[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन 4 जिलों में जमीन की खरीद-बिक्री पर क्यों लगी रोक? नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, जानिए पूरी प्लानिंग

बिहार के इन 4 जिलों में जमीन की खरीद-बिक्री पर क्यों लगी रोक? नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, जानिए पूरी प्लानिंग

0
बिहार के इन 4 जिलों में जमीन की खरीद-बिक्री पर क्यों लगी रोक? नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, जानिए पूरी प्लानिंग
AI फोटो

Ban On Sale of Land In Bihar: बिहार के 4 जिलों से जुड़ा जरूरी फैसला बिहार सरकार की तरफ से लिया गया. मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर और सीतामढ़ी जिले की ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई. लोग यहां 30 जून 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे. नगर विकास विभाग की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

नये निर्माणों पर पूरी तरह प्रतिबंध

विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना की माने तो, टाउनशिप में किसी भी तरह से नये निर्माणों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. ताकि चारों जिलों में टाउनशिप से जुड़ा काम शुरू किया जा सके. इस दौरान जमीन की खरीद-बिक्री के अलावा जमीन के विकास, जमीन हस्तांतरण और भवन निर्माण से जुड़े कोई भी काम नहीं किए जा सकेंगे.

बिहार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही

विभाग की तरफ से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर प्रतिबंधित इलाके में नियम तोड़ा जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, विभाग ने यह कार्यवाही शहरी आयोजना तथा विकास अधिनियम, 2012 की धारा 9 (7), बिहार शहरी आयोजना और विकास नियमावली, 2014 के तहत की है. राज्य में टोटल 12 ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप स्थापित किए जायेंगे. इनमें ये चार जिले भी शामिल हैं.

पहले भी लगाई गई थी रोक

जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से 11 टाउनशिप में 23 अप्रैल को रोक लगाई गई थी. फिर 24 अप्रैल को 7 शहरों सहरसा, पटना, दरभंगा, गयाजी, मुंगेर, सोनपुर और पूर्णिया में 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई थी. लेकिन जमीन मालिकों की तरफ से आर्थिक स्थिति को देखते हुए जमीन बेचने का परमिशन मांगा गया था.

इसके बाद आवास बोर्ड ने उन्हें राहत देते हुए जमीन खरीदने के लिए अधीकृत किया था. इसका मतलब यह था कि जो कोई भी अपनी जमीन आवास बोर्ड को बचने चाहते हैं, उसके लिए आवेदन दे सकते हैं. सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच-पड़ताल के बाद ही जमीन का रेट डीएम तय करेंगे. ऐसे में अब फिर सरकार ने टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है.

Also Read: बिहार की 70 जगहें पर्यटकों के लिए बनेगा फेवरेट पिकनिक स्पॉट, ईको-कॉटेज, होमस्टे समेत मिलेगी ऐसी सुविधा

Previous article बहादुरपुर थाना में चौकीदारी परेड, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को चौकीदारों को दिए अहम निर्देश
Next article जमुई में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली भीषण गर्मी से बड़ी राहत
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel