[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की वाहन के धक्के से मौत

रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की वाहन के धक्के से मौत

0
रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की वाहन के धक्के से मौत

रफ्तार की मार.

दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर तरारी पुल के पास हुआ हादसा

फोटो-56-हॉस्पिटल पहुंचे लोग

प्रतिनिधि, दाउदनगर

एनएच-139 यानी दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर तरारी पुल के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी निवासी महेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पंकज अपने एक रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होकर दाउदनगर के सोन नदी काली घाट से वापस अपने घर लौट रहा था. घर वापसी के दौरान तरारी पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल दाउदनगर के पीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार व विक्की कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही ”हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा” के सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, वार्ड पार्षद चिंटू मिश्रा, प्रशांत इंद्रगुरु और मुकेश मिश्रा सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया. पुलिस द्वारा मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. इसमें आरोपित वाहन चालक की तलाश जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel