[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा फिर से शुरू

दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा फिर से शुरू

0
दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा फिर से शुरू
??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

तकनीकी खराबी के कारण एक सप्ताह से ठप थी सेवा, मरीजों को मिली राहत

दाउदनगर

.करीब एक सप्ताह से तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ी डिजिटल एक्सरे सेवा आखिरकार दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में फिर से शुरू हो गयी है. एक्सरे मशीन में आई खराबी को संबंधित एजेंसी के इंजीनियर ने दूर कर दिया, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है. जानकारी के अनुसार, मशीन के फिल्म निकालने वाले प्रिंटर का सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण डिजिटल एक्सरे सेवा पूरी तरह बंद हो गई थी. इससे मरीजों को मजबूरन निजी जांच केंद्रों की ओर जाना पड़ रहा था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा था, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह स्थिति कष्टकारी थी.अस्पताल प्रबंधन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी को सूचना दी. इंजीनियरों ने तकनीकी जांच कर मशीन की खराबी ठीक की और डिजिटल एक्सरे सेवा पुनः चालू कर दी गयी.

एक नया आवश्यक उपकरण भी मंगवाया गया

अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक ठाकुर चंदन सिंह ने बताया कि मशीन को पूरी तरह दुरुस्त कर चालू कर दिया गया है और एक नया आवश्यक उपकरण भी मंगवाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न उत्पन्न हो. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से मिलती रहें. उल्लेखनीय है कि अनुमंडलीय अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा पीपीपी मोड में संचालित होती है, इसलिए तकनीकी समस्या आने पर मरम्मत एजेंसी के सहयोग से ही होती है. फिलहाल सेवा बहाल होने से मरीजों और परिजनों ने राहत की सांस ली है, और अस्पताल ने भविष्य में नियमित निगरानी और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel