[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद बारात में जाने के दौरान डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

बारात में जाने के दौरान डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

0
बारात में जाने के दौरान डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

बिहार-झारखंड बॉर्डर से सटे हरिहरगंज थाने के ढाब गांव के समीप हुई घटना पलामू जिले के महुगाई गांव के रहने वाले है दोनों प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. बिहार-झारखंड बॉर्डर से सटे हरिहरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों युवक बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और परिजनों में मातम छा गया. यह दुर्घटना बिहार-झारखंड बॉर्डर इलाके में ढाब गांव के समीप औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर हुई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय बबलू रिकियासन के रूप में हुई है जो पलामू जिले के महुगाई गांव निवासी बबन भुइंया का पुत्र था. वहीं हादसे में घायल युवक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो उसी गांव के चंद्रदीप चंद्रवंशी का पुत्र है. घायल आकाश कुमार ने बताया कि दोनों लोग बाइक से एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे. रास्ते में टोल प्लाजा से पहले ढाब गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और तेज रफ्तार में सीधे डिवाइडर से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल हरिहरगंज पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बबलू रिकियासन को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर आये, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वैसे हरिहरगंज थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel