[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद विवेकानंद वीआइपी स्कूल का बारहवीं में शानदार प्रदर्शन

विवेकानंद वीआइपी स्कूल का बारहवीं में शानदार प्रदर्शन

0
विवेकानंद वीआइपी स्कूल का बारहवीं में शानदार प्रदर्शन

औरंगाबाद कार्यालय. विवेकानंद वीआइपी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल बन गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में शानदार अंक प्राप्त किया. छात्र आयुष कुमार सिंह ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. इन्होंने गणित में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया. वहीं विज्ञान संकाय में सुहानी कुमारी ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त की. उन्होंने रसायन शास्त्र में 98 प्रतिशत व इंग्लिश 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का पताखा फहराया. वहीं छात्रा दिव्यांशी पांडेय ने भौतिकी में 91 प्रतिशत अंक के साथ 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. सत्यम कुमार ने 86.80 प्रतिशत, कनिष्क कुमार राज ने 86.60 प्रतिशत, गौरव कुमार ने 86.40 प्रतिशत अंको के साथ शानदार सफलता अर्जित की है. सफल छात्र आयुष कुमार सिंह, दिव्यांशी पांडेय, सत्यम कुमार ने बताया कि वह एक अभियंता के रूप में देशसेवा करना चाहता है. सुहानी कुमारी व कनिष्क कुमार राज का सपना चिकित्सक बनने का है.छात्रों ने कहा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठोर श्रम करेंगे. चेयरमैन मनीष वत्स ने छात्रों से कहा कि यह सफलता आपकी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है. जीवन में आगे और भी बड़ी चुनौतियां आएंगी, लेकिन उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को अवसर में बदल देंगे. विद्यालय के निदेशक डॉ शंभूशरण सिंह ने कहा कि भारत के युवाओं से विश्व को काफी उम्मीदें है, जिसे पूरा करने में ये छात्र सफल हों, ऐसी कामना है. विद्यालय के उपप्राचार्या सूची कुमारी ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel