[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद पवई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प,आधे दर्जन लोग जख्मी

पवई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प,आधे दर्जन लोग जख्मी

0
पवई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प,आधे दर्जन लोग जख्मी
????????????

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई गांव में खेत में बोरिंग कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस घटना में दोनों पक्ष से आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मियों में एक पक्ष से उक्त गांव निवासी वीरेंद्र पाठक, सुनीता पाठक व विशाल कुमार सहित अन्य लोग शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष से काजल कुमारी, स्वीटी कुमारी आदि लोग शामिल है. घटना गुरुवार की सुबह की बतायी जा रही है. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी सुनीता पाठक ने बताया कि गांव में उनकी निजी जमीन है. गुरुवार की सुबह वह अपने परिवार वालों के साथ निजी जमीन पर बोरिंग कराने के लिए गयी थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और बोरिंग कराने से मना करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गयी. इधर, दूसरे पक्ष से जख्मी काजल कुमारी ने बताया कि जिस जगह पर उक्त पक्ष बोरिंग करा रहा था, वह उसकी निजी जमीन है. बोरिंग कराने से मना किया तो मारपीट की गयी. इधर, चर्चा है कि मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व धारदार हथियार का भी उपयोग किया गया. सुनीता पाठक के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी हाथ की कलाई कट गयी. वैसे दोनों पक्षों ने जमीन पर दावा किया है. घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया और सभी जख्मियों का इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. फिलहाल सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पवई गांव में मारपीट की सूचना मिली है. पुलिस की टीम को जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel