[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी और पटना में कट गया चालान, मैसेज देख व्यवसाई हैरान

औरंगाबाद में घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी और पटना में कट गया चालान, मैसेज देख व्यवसाई हैरान

0
औरंगाबाद में घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी और पटना में कट गया चालान, मैसेज देख व्यवसाई हैरान
सांकेतिक तस्वीर

Traffic E-challan: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के जाने-माने व्यवसाई और सूर्य मंदिर देव न्यास समिति के उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह एक अजीबोगरीब मामले को लेकर चर्चा में हैं. उनकी गाड़ी का ई-चालान 16 मई को पटना में काट दिया गया, जबकि उस दिन उनकी गाड़ी औरंगाबाद स्थित आवास पर ही खड़ी थी और वे खुद भी शहर में मौजूद थे. इस घटना के बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

क्या है पूरा मामला?

मामले को लेकर अमिताभ सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि गाड़ी नंबर BR26W7700 के खिलाफ पटना में चालान जारी किया गया है. मैसेज में चालान नंबर BR14574260516185212 का जिक्र करते हुए ऑनलाइन भुगतान करने का निर्देश दिया गया था. अचानक आए इस चालान को देखकर वे हैरान रह गए, क्योंकि संबंधित तारीख को उनकी गाड़ी कहीं बाहर गई ही नहीं थी.

व्यवसाई ने एक्स पर जाहिर की नाराजगी

उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही और मनमानी से आम लोग परेशान हैं. बिना सत्यापन के चालान जारी कर लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नाराजगी जाहिर की और लिखा, ‘वाह रे बिहार सरकार, मेरी गाड़ी का चालान काट दिया गया. अब तो लगता है कि सरकार चलाने के लिए ये लोग घर में डकैती डालने से भी बाज नहीं आएंगे’.

मुन्ना सिंह की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में चालान से संबंधित नंबर और मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शामिल है. सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ट्रैफिक विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट कर बताया कि वे भी इस तरह की गलत कार्रवाई का शिकार हो चुके हैं.

Image 235

मामले में क्या कहना है जानकारों का?

जानकारों का कहना है कि नंबर प्लेट की गलत पहचान, तकनीकी गलतियां या डाटा एंट्री में गड़बड़ी के कारण ऐसे मामले सामने आते हैं. लेकिन आम लोगों के लिए यह परेशानी और आर्थिक बोझ का कारण बनता जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले में यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई गाड़ी मालिकों ने शिकायत की है कि उनकी गाड़ी किसी अन्य जिले में दिखाकर चालान भेज दिया गया, जबकि गाड़ी वास्तविक रूप से कहीं और मौजूद थी. अब लोग इस तरह की गलतियों पर रोक लगाने और जांच के बाद ही चालान जारी करने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष एप पर नया नियम लागू, ऑनलाइन हाजिरी पर अपडेट

Previous article बेगूसराय में जहां पहले था जुए का अड्डा, अब बना फ्री फायर का ठिकाना; कोचिंग जाने के नाम पर बच्चे खेल रहे गेम
Next article Muzaffarpur News: चॉकलेट के साथ स्वच्छता की सीख, पूर्व मध्य रेल मंडलों में दिखेगा अनूठा अंदाज
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel