[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में नहर किनारे मिली विवाहिता की लाश, गले में बंधी थी रस्सी; जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में नहर किनारे मिली विवाहिता की लाश, गले में बंधी थी रस्सी; जांच में जुटी पुलिस

0
औरंगाबाद में नहर किनारे मिली विवाहिता की लाश, गले में बंधी थी रस्सी; जांच में जुटी पुलिस
जांच करती पुलिस

बारुण से राजू रंजन कुमार की रिपोर्ट
Aurangabad Crime News :
जिले के बारुण थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक अज्ञात विवाहिता का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने बारुण-दाउदनगर मुख्य सड़क से बिल्कुल सटे पटना कैनाल नहर के पास भलुआ गांव जाने वाली नहर के चाट से इस शव को बरामद किया है. शनिवार की शाम जब आसपास के स्थानीय ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर इस विवाहिता के शव पर पड़ी.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

शव को देखते ही ग्रामीणों ने बिना देर किए तत्काल इसकी सूचना बारुण थाना पुलिस को दी. घटना की सूचना पाते ही बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर (एसआई) रिमझिम कुमारी, श्रीनाथ मंडल और एएसआई धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए वहां मौजूद स्थानीय लोगों से इस संबंध में काफी पूछताछ की.

नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर काफी प्रयास किए जाने के बाद भी मृतका के शव की शिनाख्त (पहचान) नहीं हो पाई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला अत्यधिक संदिग्ध लग रहा है. मृतका के गले में एक रस्सी बंधी हुई पाई गई है, जिसके कारण मौत का यह पूरा मामला शुरू से ही गंभीर रूप से संदेहास्पद नजर आ रहा है.

हत्या कर शव फेंकने की आशंका

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस का मानना है कि घटना को कहीं और अंजाम दिया गया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को लाकर इस सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया. हालांकि, वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल बारुण थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन तेज कर दी है.

Also Read : औरंगाबाद : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel