[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद इंद्रपुरी बराज पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत

इंद्रपुरी बराज पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत

0
इंद्रपुरी बराज पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत

औरंगाबाद. बारुण प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी बराज के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नवीनगर प्रखंड के बड़ेम गांव निवासी वीरेंद्र लाल के 45 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार श्रीवास्तव व नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के ही मेंह भुइंया टोला निवासी अशोक भुइंया के 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन भुइंया के रूप में हुई है. घटना बुधवार की देर शाम की है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण में मृतक संतोष के पिता वीरेंद्र लाल ने बताया कि बुधवार की सुबह संतोष घर से बाइक से डेहरी ऑन सोन स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने गया था. वापस घर लौटने के दौरान इंद्रपुरी बराज के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया. इधर, अर्जुन के परिजनों ने बताया कि अर्जुन किसी काम से इंद्रपुरी बराज की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सामने वाली बाइक से टकरा गया. घटना इतनी भयावह थी कि दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वैसे मृतक अर्जुन का पैतृक गांव रोहतास पहाड़ी पर है. मेंह भुइंया टोला में वह बचपन से ही मामा के घर रहता था. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी. सूचना पर डायल 112 के एसआइ चंदन चौधरी दल बल के साथ पहुंचे और दोनों युवकों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार कर उठे. घटना के बाद नरारी कला खुर्द थाने की पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों से फर्द बयान कराया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया. इधर, डायल 112 के एसआइ चंदन चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और तत्काल दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद शव की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. नरारी कला खुर्द थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इंद्रपुरी बराज पर दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है. दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद से दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीं गांव में मातम पसर गया. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजें की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel