[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद बटाने नदी में गयी गेंद, निकालने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

बटाने नदी में गयी गेंद, निकालने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

0
बटाने नदी में गयी गेंद, निकालने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

औरंगाबाद में पवई गांव के पास हुई घटना, ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित निकाला प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पवई गांव के पास शुक्रवार की शाम बटाने नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक को ग्रामीणों ने बचा लिया. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान तिताई बिगहा निवासी अनिल कुमार के छह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और राजकुमार के 10 वर्षीय पुत्र आर्या कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, तिताई बिगहा और पवई गांव के बीच मैदान में कुछ बच्चे गेंद खेल रहे थे. इस दौरान गेंद उछलकर पास ही बह रही बटाने नदी में जा गिरी. गेंद निकालने के लिए तीन बच्चे नदी में उतर गये. पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे और शोर मचाने लगे. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर कोचिंग से लौट रहे पवई निवासी गुड्डू कुमार और अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने रेस्क्यू शुरू किया और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बचाये गये बच्चे ने बताया कि उसके दो साथी अब भी पानी के अंदर फंसे हैं. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शिवम और आर्या को बाहर निकाला. परिजनों ने दोनों बच्चों को सुंदरगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही जिला पर्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध कुमार सिंह सहित कई समाजसेवियों ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel