[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद आरपीएफ ने डेढ़ घंटे में ट्रॉली बैग चोर को सामान सहित दबोचा

आरपीएफ ने डेढ़ घंटे में ट्रॉली बैग चोर को सामान सहित दबोचा

0
आरपीएफ ने डेढ़ घंटे में ट्रॉली बैग चोर को सामान सहित दबोचा

पूर्वा एक्सप्रेस से महिला का बैग लेकर कूद गया था चोर प्रतिनिधि, रफीगंज. रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट रफीगंज की टीम ने महज डेढ़ घंटे के भीतर ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपित को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई नौ मई को हुई. रेल सुरक्षा पोस्ट रफीगंज के निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रेलवे अधिनियम के तहत स्टेशन परिसर में जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस रफीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर अचानक रुक गयी है. आरपीएफ टीम जब ट्रेन के कोच एस-तीन में पहुंची, तो यात्रियों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर पहले एक युवक चलती ट्रेन से महिला यात्री का ट्रॉली बैग लेकर नीचे कूद गया. यात्रियों ने बताया कि बैग में सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान था. सूचना मिलते ही निरीक्षक राम सुमेर ने तत्काल तीन जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना किये तथा स्वयं बाइक से संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी. टीम की सतर्कता के कारण करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपित को दबोच लिया गया. आरोपित 21 वर्षीय राजन उत्तराखंड के जोगीवाला थाना क्षेत्र के परवेश विहार नवादा का रहने वाला है. आरपीएफ ने महिला यात्री मंदिरा मंडल से वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपित और सामान की पहचान करायी. चलती ट्रेन से कूदने के दौरान आरोपित घायल हो गया था, जिसके बाद उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया. इसके महिला यात्री कानपुर निवासी मंदिरा मंडल रफीगंज पोस्ट पहुंचीं और बरामद सामान की पहचान की. जांच में ट्रॉली बैग से एक जोड़ी चूड़ी, दो जोड़ी कंगन, आर्टिफिशियल माला एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ. सोने के कंगन की जांच स्थानीय सोनार से करायी गी, जो नकली पायी गयी. इस संबंध में महिला यात्री के आवेदन पर जीआरपी सोननगर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel