[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद दो ट्रकों की टक्कर में चालक सहित तीन घायल, एक की हालत गंभीर

दो ट्रकों की टक्कर में चालक सहित तीन घायल, एक की हालत गंभीर

0
दो ट्रकों की टक्कर में चालक सहित तीन घायल, एक की हालत गंभीर

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के समीप बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, जाम के कारण सड़क पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये और चालक व सह चालक घायल हो गये. घायलों में धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडुआ गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र विकास यादव व दिनेश यादव के पुत्र रौशन यादव शामिल है. वहीं पीछे से टक्कर मारने वाली ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान रौशन यादव ने बताया कि वह अपने बहनोई विकास यादव के साथ झरिया से कोयला लादकर डेहरी ऑन सोन गया था. ट्रक अनलोड करने के बाद वह वापस झरिया लौट रहा था. इसी दौरान शिवगंज डायवर्सन के पास जाम में फंस गया. इसी क्रम में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीछे वाले ट्रक चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel