[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद राइस मिल से धान की चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राइस मिल से धान की चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

0
राइस मिल से धान की चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने सात बोरा धान किया बरामद प्रतिनिधि, ओबरा. ओबरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव स्थित एक राइस मिल से धान चुराने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी के सात बोरे धान को पुलिस ने बरामद किया है. पकड़े गये शातिरों में अतरौली केवल बिगहा गांव निवासी पीयूष कुमार, हेमंत कुमार और अतरौली निवासी अंकित कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि राइस मिल में धान की चोरी होने के मामले में मिल मालिक लोकन बिगहा गांव निवासी श्रीनिवास गुप्ता के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके खुलासे को लेकर लगातार अनुसंधान की जा रही थी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शातिर अपनी गतिविधियों को बढ़ाने में लगे हैं. पुलिस ने सूचना के आधार पर पीयूष को गिरफ्तार किया, फिर उसकी निशानदेही पर अन्य दो शातिरों को उनके ठिकाने से दबोच लिया. तीनों से पूछताछ की गयी, तो धान चोरी की बात कबूल की. चोरी गये धान को ओबरा व खरांटी में दुकान पर बेचने की बात सामने आयी. दोनों दुकानों से सात बोरे धान को बरामद किया गया है. आरोपितों से पूछताछ के दौरान एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आयी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel