[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद पानी की धार ने बहा अरंडा-वासवानपुर पथ कई गांवों का टूटा संपर्क

पानी की धार ने बहा अरंडा-वासवानपुर पथ कई गांवों का टूटा संपर्क

0
पानी की धार ने बहा अरंडा-वासवानपुर पथ  कई गांवों का टूटा संपर्क

गोह. गोह प्रखंड क्षेत्र के अरंडा–वासवानपुर सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है. लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों के लिए जीवन कठिन बना दिया है. अरंडा–गमहारी के बीच स्थित यह पथ 14 अगस्त की रात को ही बारिश के पानी की तेज धार से बह गयी थी, लेकिन इतने दिनों बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पायी है. अब टूटे हुए हिस्से की चौड़ाई और गहराई और अधिक बढ़ चुकी है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पूरब दिशा में स्थित सरकारी स्कूल से करीब 200 गज दूरी पर यह पथ पूरी तरह कट चुका है. इसके कारण अरंडा, वासवानपुर, गमहारी सहित आसपास के गांवों के लोगों का आना-जाना बाधित हो गया है. बच्चे स्कूल तक नहीं पहुँच पा रहे हैं और खेतों में जाने के लिए किसानों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. बीमार या बुजुर्ग लोगों को इलाज के लिए बाहर ले जाना और भी कठिन हो गया है.

ग्रामीणों की पीड़ा

ग्रामीण अर्जुन शर्मा, अवधेश सिंह, शिवनंदन यादव, महेश साव, शिव लखन साव, चिंटू शर्मा, उमा ठाकुर, रघुवंश पांडेय, उपहारा पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण कुमार, कमलेश राम, तेजू चंद्रवंशी, विष्णु देव तिवारी, शैलेंद्र पटेल, श्रीनिवास शर्मा, पैक्स अध्यक्ष रौतम कुमार, मंटू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों तक लगातार हुई मूसलधार बारिश से खेतों में पानी भर गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि उसने मुख्य पथ को काट डाला और मिट्टी बह जाने से सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अब उन्हें कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.

प्रशासन से गुहार

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को दी है. साथ ही जिला प्रशासन से भी गुहार लगायी है कि सड़क को शीघ्र दुरुस्त कराया जाये. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में सड़क का कटाव और बढ़ सकता है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जायेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत पहल करने और टूटे पथ को ठीक कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel