[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद धरोहरों व परंपरा को प्रदर्शित करने वाले पूजा पंडाल होंगे पुरस्कृत

धरोहरों व परंपरा को प्रदर्शित करने वाले पूजा पंडाल होंगे पुरस्कृत

0
धरोहरों व परंपरा को प्रदर्शित करने वाले पूजा पंडाल होंगे पुरस्कृत

उद्योग विभाग ने की पहल, स्वदेशी उत्पादों की बिक्री पर विशेष जोर औरंगाबाद शहर. स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत उद्योग विभाग द्वारा जिले में दुर्गा पूजा के पंडालों में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए विशेष पहल की जा रही है. इस अभियान का उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए लोकल फॉर वोकल की अवधारणा को साकार करना है. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मो अफ्फान ने बताया कि उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सेवा पर्व के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडालों में भारत की ऐतिहासिक धरोहर एवं बिहार की माटी की पहचान को प्रदर्शित करने वाले श्रेष्ठ तीन पंडालों को पुरस्कृत किये जायेंगे. उन्हें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार, 15 हजार व पांच हजार की राशि उद्योग विभाग द्वारा प्रदान की जायेगी. महाप्रबंधक ने सभी पूजा समितियों से अपील की है कि पंडालों में भारतीय व बिहार की सांस्कृतिक विरासत तथा परंपरा की झलक अवश्य प्रदर्शित करें तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो, जिससे सरकार के स्वदेशी अपनाओ और वोकल फॉर लोकल अभियान को गति मिल सके. उन्होंने बताया कि जिले के तीन बड़े आकर्षक पंडालों के पास उद्योग विभाग द्वारा विशेष पंडाल या टेंट लगाया जाएगा, जिसमें खादी वस्त्र, हस्तनिर्मित वस्तुएं, एक जिला एक उत्पाद से संबंधित सामग्री, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, हस्तशिल्प व हस्तकरघा उत्पादों की बिक्री 50 प्रतिशत विशेष छूट के साथ की जायेगी. जिले के इच्छुक उद्यमियों से अपील की गई है कि वे अपने उत्पाद का स्टॉल लगाने के लिए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें. इसके अतिरिक्त स्वदेशी के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर कासमा इंजीनियरिंग कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, कॉलेज के प्राचार्य एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel