[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद बारात में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, देवकुंड में पांच शराबी गिरफ्तार

बारात में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, देवकुंड में पांच शराबी गिरफ्तार

0
बारात में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, देवकुंड में पांच शराबी गिरफ्तार

शिकंजा.

देवकुंड में आयी बारात में पटना और जहानाबाद सहित विभिन्न जगहों के लोग थे शामिल

चार शराबी जहानाबाद और एक पटना के हैं रहने वालेफोटो नंबर-5- पुलिस गिरफ्त में शराबी. औरंगाबाद/गोह

औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन का एक मामला सामने आया है, जहां बारात के दौरान शराब सेवन कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देवकुंड थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात देवकुंड शहर में एक बारात आयी थी, जिसमें पटना और जहानाबाद सहित विभिन्न जगहों से लोग शामिल हुए थे. इसी दौरान मंदिर के समीप कुछ लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराबियों में जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना अंतर्गत जहागीरपुरी निवासी सीताराम सिंह के पुत्र अशोक कुमार और नीतीश कुमार, अंबिका सिंह के पुत्र दीपू कुमार, खिदरपुर गांव के रामविलास सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह व पटना जिले के पालीगंज निवासी सुदामा सिंह के पुत्र शिव कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद सभी को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी.

शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शराब निर्माण, बिक्री और सेवन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है.इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी शराब से जुड़ी अवैध गतिविधियां नजर आएं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel