[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद बारुण के सुधांशु ने राज्य स्तरीय डेफ एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड मेडल

बारुण के सुधांशु ने राज्य स्तरीय डेफ एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड मेडल

0
बारुण के सुधांशु ने राज्य स्तरीय डेफ एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड मेडल

बारुण. बारुण के धनौती गांव के रहने वाले मूक-बधिर खिलाड़ी सुधांशु ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नालंदा जिले के हरनौत स्थित राजकीय उच्च विद्यालय (10 2) के फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय 12वीं बिहार राज्य डेफ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुधांशु ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी रफ्तार और शारीरिक शक्ति का परिचय देते हुए कुल तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. सुधांशु ने 100 मीटर की दौड़ को मात्र 10.6 सेकेंड में पूरा कर पहला स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद उन्होंने 200 मीटर की दौड़ 23.5 सेकेंड में पूरी कर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया. सुधांशु की बहुमुखी प्रतिभा तब और निखर कर सामने आई जब उन्होंने डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में 90.3 फीट की दूरी तय कर तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके अलावे उन्होंने 400 मीटर रिले दौड़ में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सिल्वर मेडल प्राप्त किया. इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से आए 150 से अधिक मूक-बधिर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शिवा कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता के आधार पर सुधांशु सहित 50 से अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन नेशनल गेम्स के लिए किया गया है, जो 20 से 23 मार्च तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. सुधांशु की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता दिनेश सिंह और मां सीमा देवी ने खुशी जाहिर की है. परिजनों ने बताया कि सुधांशु बचपन से ही जुझारू रहा है और पहले भी उसने कई खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर अपनी योग्यता साबित की है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे धनौती गांव और औरंगाबाद जिले में हर्ष का माहौल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel