[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

0
दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

हसपुरा. प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय महुली में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक व 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर व बिहार गीत से हुआ. समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि रंजन कुमार व संचालन शिक्षिका मनीषा कुमारी व रवि कुमार ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार उपस्थित थे. गांव के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं. अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वे भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. वास्तव में इस विद्यालय से अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापक को भी सिख लेनी चाहिए. इंटर बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र शुभम कुमार ने जिले में प्रथम तथा राज्य स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. समारोह में उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया. कुशल युवा परीयोजना के संचालक ने इंटर जिला टॉपर देने और बेहतर ढंग से विद्यालय का संचालन करने के लिए प्रधानाध्यपक शशि रंजन को शॉल, मेमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया गया. शुभम ने कहा कि यह सफलता उसके माता-पिता और शिक्षकों की देन है. वह रोजाना ईमानदारी से पढ़ाई करता रहा और खुद पर भरोसा रखा. इसके अतिरिक्त, वर्ग छह से नौ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया.समारोह में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण प्रेरणादायक बन गया. विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी, अभय कुमार, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह एवं कृष्णा सिंह, विद्यालय के भूमिदाता धर्मदेव सिंह, भूतपूर्व शिक्षक यमुना प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel