[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद एसपी ने लगायी थानाध्यक्षों की क्लास

एसपी ने लगायी थानाध्यक्षों की क्लास

0
एसपी ने लगायी थानाध्यक्षों की क्लास

लीड- मासिक अपराध गोष्ठी में थानों के कार्यों की गहन समीक्षा फोटो नंबर-14- अपराध गोष्ठी में शामिल एसपी व पुलिस के अन्य पदाधिकारी. प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय औरंगाबाद जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. इस बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष तथा जिले के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे. गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा. पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों की बीते माह की उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने गिरफ्तारी के आंकड़ों, वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा टॉप-20 अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध की गयी कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही 107 बीएनएसएस के तहत की गयी निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की और इसे और प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया. अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों की स्थिति विशेष चर्चा का विषय रही. पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए स्पीडी ट्रायल की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से आम जनता का भरोसा प्रभावित होता है, इसलिए सभी पदाधिकारी समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त कुर्की, वारंट एवं इश्तिहार के निष्पादन की भी गहन समीक्षा की गयी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रावधानों का पूर्ण उपयोग किया जाये. वारंट और इश्तिहार के मामलों में शिथिलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आगामी माह के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने आगामी माह के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को बेहतर अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाये रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. ज्ञात हो कि मासिक अपराध गोष्ठी के माध्यम से जिले में पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये गये. इससे आने वाले समय में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जतायी जा रही है. बैठक में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास व ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel