[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

0
24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

चोरी की बाइक और लूटा गया सोने जैसा हनुमान जी का लॉकेट बरामद

गुरुवार रात में दाउदनगर बाजार में नासरीगंज के एक युवक को अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर की थी लूटपाट

प्रतिनिधि, दाउदनगर.

दाउदनगर थाना पुलिस ने सोने के लॉकेट लूटकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक और लूटा गया सोने जैसा हनुमान जी का लॉकेट बरामद किया है. वहीं, मोटर चोरी के एक अलग मामले का भी उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का मोटर बरामद किया गया है. दाउदनगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि गुरुवार रात दाउदनगर बाजार क्षेत्र में रोहतास जिले के नासरीगंज निवासी मोनू कुमार से बाइक सवार अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर गले से सोने का लॉकेट लूट लिया था. पीड़ित के बयान पर दाउदनगर थाना में कांड संख्या-297/26 दर्ज किया गया था. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष एसआइटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गुप्त सूचना पर लगातार छापेमारी की. इसके बाद पुलिस ने लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में भगवान बिगहा निवासी रॉकी कुमार उर्फ सोनू, मौलाबाग वार्ड संख्या-22 निवासी खुरम खान तथा पचकठवा देवी मंदिर वार्ड संख्या-26 निवासी राजा बाबू उर्फ राजा शामिल हैं. पुलिस ने इनके निशानदेही पर लूटा गया लॉकेट और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली.

चोरी की बाइक से दिया था वारदात को अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि लूटकांड में प्रयुक्त बाइक पहले से चोरी की थी. यह बाइक दाउदनगर थाना कांड संख्या-265/26 में चोरी हुई थी. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बाइक चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रॉकी कुमार उर्फ सोनू का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ दाउदनगर थाना में कांड संख्या 535/24, 747/24, 265/26 तथा 555/21 दर्ज हैं. वहीं अन्य दो आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

उमरचक का मोटर चोर गिरफ्तार

इसी क्रम में पुलिस ने मोटर चोरी के एक अन्य मामले का भी खुलासा किया. दाउदनगर थाना कांड संख्या-290/26 में कार्रवाई करते हुए उमरचक निवासी सिकंदर कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने चोरी किया गया मोटर भी बरामद कर लिया है. एसडीपीओ ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. इस कार्रवाई में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, परमानंद कुमार यादव, अभिषेक कुमार, प्रेम रौशन कुमार, विक्की कुमार तथा सिपाही सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel