[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद हक मांगने से नहीं मिलता, छिनना पड़ता है: आनंद मोहन

हक मांगने से नहीं मिलता, छिनना पड़ता है: आनंद मोहन

0
हक मांगने से नहीं मिलता, छिनना पड़ता है: आनंद मोहन

नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में नवीनगर को अनुमंडल बनाने का आहवान नवीनगर. नवीनगर-डेहरी बस स्टैंड के समीप अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद आनंद मोहन, विधायक चेतन आनंद, डॉ आयुषी सिंह तोमर, चेयरमैन प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, इनकम टैक्स कमिश्नर श्वेताभ सुमन, पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राम लखन सिंह, समाजसेवी अंजार अहमद खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना मतभेद प्रतिपक्ष का स्थान है लेकिन गाली देने का अधिकार नहीं है. नवीनगर अनुमंडल बनेगा. एनटीपीसी और एनपीजीसी फंड से नवीनगर में कार्य होगा. अनुमंडल बनाने के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करना होगा. हमने जो वादा किया है उसे पर हम खरे उतरे हैं. हक मांगने से नहीं मिलता है हक छीनना पड़ता है. गांव का भ्रमण कर नवीनगर को बंद करेंगे और नवीनगर को अनुमंडल बनाएंगे. उन्होंने नवीनगर में अनुग्रह नारायण सिंह, महाराणा प्रताप, भामाशाह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की बात कही. इधर नवीनगर को अनुमंडल बनाने को लेकर समिति द्वारा पूर्व सांसद को मांग पत्र दिया गया. विधायक चेतन आनंद ने कहा कि नवीनगर, अंबा व कुटुंबा को मिलाकर अनुमंडल बनाने का कार्य किया जायेगा. उनकी मां शिवहर सांसद लवली आनंद के अधूरे कार्यो को भी पूरा किया जाएगा. नवीनगर- बारुण का सीएसआर फंड है उससे दोनों जगह पर विकास किया जायेगा. मौके पर अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक श्याम बिहारी सिंह, अध्यक्ष संतन सिंह, सचिव शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष सरयू सिंह, सदस्य गुलाम मोहम्मद, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सोनी, दिवाकर चंद्रवंशी, सुशील बरेलिया, राकेश कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, रविंद्र पांडेय, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel