[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद बाल विवाह के खिलाफ संकल्प, विद्यार्थियों ने ली सामूहिक शपथ

बाल विवाह के खिलाफ संकल्प, विद्यार्थियों ने ली सामूहिक शपथ

0
बाल विवाह के खिलाफ संकल्प, विद्यार्थियों ने ली सामूहिक शपथ

देवबंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम औरंगाबाद नगर. बारुण प्रखंड के राजकीयकृत देवबंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के पूर्ण उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों व समुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा इसके विरुद्ध सामाजिक चेतना को सुदृढ़ बनाना था. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राकेश कुमार व जिला जूनियर रेडक्रॉस के काउंसलर निरंजय कुमार ने बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाने से की. विद्यार्थियों, शिक्षकों, शैक्षिक सहकर्मियों व विद्यालय कर्मियों ने बाल विवाह न करने, न होने देने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया. शपथ के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों तथा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जागरूकता अभियानों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. शपथ ग्रहण के पश्चात आयोजित मुख्य सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं, शिक्षकों व विद्यालय प्रशासन द्वारा बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व शैक्षणिक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गयी. वक्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि बाल विवाह न सिर्फ कानूनन दंडनीय अपराध है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर गंभीर प्रभाव डालता है. किशोरावस्था में विवाह से मातृ मृत्यु दर, कुपोषण, घरेलू हिंसा और विद्यालय छोड़ने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जो राष्ट्र के समग्र विकास में बाधक हैं. कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने बाल विवाह के विरुद्ध प्रभावी संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया. शिक्षकों ने अभिभावकों को यह संदेश दिया कि बाल विवाह रोकने में परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा व भविष्य को प्राथमिकता देते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए. विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय समुदाय को यह जानकारी दी कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, बाल संरक्षण यूनिट या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संपर्क करना चाहिए. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जायेंगे, ताकि विद्यालय व समुदाय स्तर पर बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता को और अधिक मजबूत किया जा सके. बाल विवाह शपथ कार्यक्रम में शिवम कुमार, आलोक कुमार, संजय मेहता, विक्रम कुमार, गौतम जायसवाल, अजीत गौतम, सुशील कुमार, रवि रंजन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार सिंह, हरिप्रपण शर्मा, पिंकी कुमारी, जय नारायण सिंह, कमल किशोर, अमित कुमार राम, अरुण कुमार राय, सुनील कुमार सिंह, अरुण कुमार, मो वसीम आलम, जियाउद्दीन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel