[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद पुलिस का दबाव पड़ा भारी, नाबालिग चोर ने खुद ही लौटाये नकद व गहने

पुलिस का दबाव पड़ा भारी, नाबालिग चोर ने खुद ही लौटाये नकद व गहने

0
पुलिस का दबाव पड़ा भारी, नाबालिग चोर ने खुद ही लौटाये नकद व गहने

24 हजार नकद व लगभग सभी गहने बरामद, पीड़ित परिवार को राहत देव. देव थाना क्षेत्र के बेलसारा गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया है. लगातार जांच और दबाव के बाद नाबालिग आरोपित ने चोरी किये गये रुपये और गहने पुलिस के हवाले कर दिये. मिली जानकारी के अनुसार बेलसारा गांव निवासी पोखन प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार ने देव थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया था कि उनके घर से करीब 25 हजार रुपये नकद और सोना-चांदी समेत अन्य कीमती गहनों की चोरी हो गई थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था और पीड़ित परिवार परेशान था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. अनुसंधानकर्ता खुशबू कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार छानबीन और संदिग्धों से पूछताछ की. इसी क्रम में एक विधि-विरुद्ध बालक को चिह्नित कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार कर लिया और अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर 24 हजार रुपये नकद तथा चोरी किए गए सभी गहने पुलिस को सौंप दिए. इस बरामदगी से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है. पुलिस के अनुसार चोरी गई लगभग पूरी संपत्ति बरामद कर ली गयी है. जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़ा गया बालक पहले भी बाइक चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है. फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपित को पकड़कर चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel