[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद ओबरा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति से पर्व मनाने की अपील

ओबरा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति से पर्व मनाने की अपील

0
ओबरा में  पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति से पर्व मनाने की अपील

फोटो नंबर-8-फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस प्रतिनिधि, ओबरा थाना क्षेत्र में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को विभिन्न गांवों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों के बीच सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. फ्लैग मार्च में एसआइ कुणाल कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार, एएसआइ सुशील कुमार, संजय ठाकुर, मदन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. पुलिस टीम ने बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel