[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद शादी में जा रहे लोगों से भरी पिकअप पेड़ से टकरायी, डेढ़ दर्जन घायल

शादी में जा रहे लोगों से भरी पिकअप पेड़ से टकरायी, डेढ़ दर्जन घायल

0
शादी में जा रहे लोगों से भरी पिकअप पेड़ से टकरायी, डेढ़ दर्जन घायल

औरंगाबाद ग्रामीण. जम्होर थाना क्षेत्र के विष्णु धाम व जीवन बिगहा गांव स्थित फार्म के समीप शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में पिकअप सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में बारुण थाना क्षेत्र के नारायण खाप गांव निवासी शांति देवी, चंद्र बिगहा गांव निवासी पत्नी लालो देवी, तेतरी देवी, खुशी कुमारी, लालमती देवी, जम्होर थाना क्षेत्र के पौथु टोले गुमटी बिगहा निवासी आरती देवी, मुन्ना देवी, आरती देवी, फूलमती देवी, मीरा देवी, मालती देवी, शांति देवी, रामकली देवी, सिलोरा देवी, तिलरिया देवी समेत अन्य शामिल है. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि सभी घायल आपस में रिश्तेदार है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए सभी लोग गुमटी बिगहा गांव में एकत्रित हुए थे. सभी लोगों को गुमटी बिगहा गांव से रामकुमार राम की बेटी एकता कुमारी की शादी जम्होर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में होनी थी. उक्त जगह पर गायत्री महायज्ञ हो रहा था. महायज्ञ की आज अंतिम तिथि थी. उसी यज्ञ में उत्तरप्रदेश के एक युवक के साथ शादी होना था. पिकअप पर करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी. जैसे ही पिकअप विष्णु धाम स्थित पुनपुन नदी पार कर जीवन बिगहा स्थित फार्म के समीप पहुंची, वैसे ही अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गयी. घटना में पिकअप सवार सभी महिलाएं सड़क और खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी. इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जम्होर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल से भी कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बाकी अन्य लोग सदर अस्पताल में ही इलाजरत है. इधर, घायलों का आरोप है कि चालक पिकअप तेज गति से चला रहा था. इधर, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति रही. सूचना पर समाजसेवी सल्लू खान सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों को डॉक्टरों की देखरेख में बारी-बारी से इलाज करवाया. इधर, घटना की सूचना पर सभी घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर हाल जाना व इलाज की प्रक्रिया में जुट गये. जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हुए है. डायल 112 के पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर भेजकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel