[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद यहां न नियम चलता है, न कानून, बस चलती है लोगों की मनमानी

यहां न नियम चलता है, न कानून, बस चलती है लोगों की मनमानी

0
यहां न नियम चलता है, न कानून, बस चलती है लोगों की मनमानी

देव. सड़क पर सुगम यातायात छोटे शहरों की लाइफलाइन मानी जाती है. इन सड़कों के जरिये होने वाले आवागमन से ही शहर और गांव के लोगों की जरुरतें पूरी होती है. ऐसे में सड़क पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग की आदत आम जनमानस को परेशान करती है. देव नगर पंचायत की बात करें तो मुख्य बाजार से लेकर गली-मुहल्ले तक की सड़कों पर लोगों ने अस्थायी अतिक्रमण कर एक अलग समस्या खड़ी कर दी है. इसके चलते एक तरफ फुटकर दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा कर सड़क को सकरा बना दिया है, तो दूसरी तरफ सड़क पर कहीं भी गाड़ी पार्किंग करने की गलत प्रचलन ने आवाजाही को प्रभावित कर दिया है. 10 से 20 फुट चौड़ी सड़क पर किये जाने वाले अतिक्रमण की वजह से सड़कें पांच फुट में सिमट गयी है और वाहनों का तो दूर पैदल गुजरना भी इन सड़कों पर मुश्किल हो रहा है. आये दिन सड़कों पर आवागमन करने वाली शहर व गांवों की हजारों आबादी का उनका बहुमूल्य समय घंटों लगने वाले सड़क जाम की भेंट चढ़ जा रहा हैं. नगर पंचायत के कई जगहों पर दुकानदार फुटपाथ पर अपने दुकान का सामान फैला लेते हैं. इस वजह से पैदल यात्री वाहनों के बीच मुख्य सड़क पर चलने को विवश है. ज्ञात हो कि कई जगहों पर स्थानीय व्यवसायियों ने दुकानें लगा रखी हैं, तो कहीं वाहन पार्क कर दिया जाता है. इस वजह से लोगों को आने -जाने में काफी दिक्कत होती है. शहर के मुख्य बाजार, हॉस्पिटल मोड, चौरसिया नगर मोड़ आदि के समीप वाहन मालिक वाहन खड़ा कर शॉपिंग करने या अन्य किसी कार्य को करने चले जाते हैं. इसके चलते उन स्थानों से वाहनों को गुजरने में बहुत परेशानी होती है. शहर के रहने वाले नितेश सिंह, अजित चौरसिया, रितेश कुमार आदि का कहना है कि बाजार में लोग जहां भी मन करता है, गाड़ी पार्क कर अपने कामों में लग जाते हैं. इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ जाता है. इस प्रकार की समस्या शहर के सभी मुख्य मार्गों पर अमूमन बनी रहती है. लोगों ने शहर को शीघ्र इस समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रखंड व नगर प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel