[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद शिविर में भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने को किया प्रेरित

शिविर में भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने को किया प्रेरित

0
शिविर में भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने को किया प्रेरित

शिविर में पहुंचकर जिलाधिकारी ने ली जानकारी, दिये निर्देश ओबरा. ओबरा प्रखंड के बभनडीहा पंचायत भवन और बारूण नगर पंचायत कार्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित राजस्व विभाग आपके द्वार अभियान अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने दोनों जगहों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने शिविर स्थल पर स्थापित विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया तथा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निष्पादन त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, जिससे आमलोगों को अंचल कार्यालय अथवा जिला मुख्यालय का अनावश्यक परिभ्रमण न करना पड़े. जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपनी भूमि संबंधित समस्याओं जैसे ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, छूटी हुई जमाबंदी का ऑनलाइन अंकन, उत्तराधिकारी नामांतरण, बंटवारा नामांतरण आदि के आवेदन शिविर स्थल पर ही प्रस्तुत करें, ताकि उनके प्रकरणों का शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके. उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग आपके द्वार अभियान का शुभारंभ 16 अगस्त से किया गया है, जो 20 सितंबर तक जिले के सभी अंचलों के ग्राम स्तर पर संचालित होगा. इस अभियान के अंतर्गत नामित राजस्व दल घर-घर जाकर भूमि संबंधित समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही प्रत्येक ग्राम में निर्धारित तिथियों को विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जहां विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आवेदनों का प्राथमिक स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं. इधर, ओबरा के बभनडीहा पंचायत भवन के अलावा चंदा पंचायत के रामनगर तथा अमिलौना पंचायत भवन में भी शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर में राजस्व से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया. दाउदनगर एसडीओ अमित रंजन एवं ओबरा अंचलाधिकारी हरिहरनाथ पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel