[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल

दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल

0
दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल

अग्निशमन विभाग ने अस्पताल और उपकारा में चलाया जागरूकता अभियान प्रतिनिधि, दाउदनगर स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत चलाये जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026 के अंतर्गत दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके साथ ही दाउदनगर उपकारा में भी अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान आग से बचाव और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को शून्य करना और आपदा की स्थिति में कर्मियों को त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना था. अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ शांता कुमारी और अस्पताल प्रबंधक ठाकुर चंदन सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण देखने को मिला. टीम ने रसोई गैस सिलिंडर और बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग की कृत्रिम स्थिति तैयार कर स्वास्थ्य कर्मियों को आग पर काबू पाने के तरीके सिखाये. कर्मियों को बताया गया कि आग लगने की शुरुआती स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सही उपकरणों का उपयोग करने से बड़ी जान-माल की क्षति रोकी जा सकती है. प्रभारी उपाधीक्षक ने अस्पताल के अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि पूरी कर चुके उपकरणों को तत्काल बदला जाये. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों, पारामेडिकल स्टाफ और चतुर्थवर्गीय कर्मियों ने सामूहिक रूप से अग्नि सुरक्षा की शपथ भी ली. मौके पर सब ऑफिसर अभिषेक कुमार, अग्निक चालक सूरज कुमार, प्रमोद कुमार, प्रधान अग्निक बब्लू कुमार, महेश यादव, प्रेम कुमार साह, अग्निक आनंद कुमार, राजन कुमार साह, आदित्य कुमार, अमल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. वहीं, उपकारा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक अमित कुमार राय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel