[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद बधार से अधेड़ का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

बधार से अधेड़ का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

0
बधार से अधेड़ का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

गोह.

उपहारा थाना क्षेत्र के गोरकट्टी व महेश परासी गांव के सीमावर्ती बधार (ढोढर) से गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान महेश परासी गांव निवासी 55 वर्षीय सूर्य दयाल राम के रूप में हुई है. उनकी मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. सूर्य दयाल राम की पत्नी गीता देवी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे सूर्य दयाल राम एक बोतल में पानी लेकर शौच के लिए बधार की ओर गये थे, लेकिन देर रात तक वे घर वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उन्हें गांव के हर कोने में खोजा, यहां तक कि गांव में चल रहे अखंड संकीर्तन स्थल तक गये, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे, किसी ग्रामीण ने बधार में शव देखे जाने की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. उपहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, परिजनों ने गले पर निशान के आधार पर आशंका जतायी है कि उनकी हत्या कर शव को बधार में फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और हर पहलू पर बारीकी से छानबीन कर रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता

मृतक की पत्नी गीता देवी, पुत्र जन्मजय दास, सरिता देवी, मंजीत कुमार, रिंकी देवी, नाती-नातिन पल्लवी कुमारी, साक्षी कुमारी, पैयूस कुमारी और पुत्री सलोनी कुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल है. घर में मातम का माहौल है और हर आंखें नम है. पुत्री सलोनी कुमारी की शादी की चिंता अब मां गीता देवी को खाये जा रही है. वह बेसुध होकर बार-बार यही कहती दिखीं, “हमर बेटियां के सादिया के करतव ये रजवा….

जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दी सांत्वना

घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच प्रतिनिधि राम केवल राम तथा उपसरपंच निरंजन चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel