[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद ट्रेन से गिरकर यूपी के अधेड़ की दर्दनाक मौत

ट्रेन से गिरकर यूपी के अधेड़ की दर्दनाक मौत

0
ट्रेन से गिरकर यूपी के अधेड़ की दर्दनाक मौत

इलाज के लिए बेटे के साथ रांची गये थे, लौटते समय हुआ हादसा वाॅशरूम जाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिरे सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम फोटो नंबर-4- घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस. प्रतिनिधि, बारुण स्थानीय थाना क्षेत्र के एनटीपीसी खैरा के समीप ट्रेन से गिरकर 46 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के देवकली देवलास गांव निवासी महिपाल यादव के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी और शव संबंधितों को सौंप दिया. मृतक के पुत्र चंद्रकेश यादव ने बताया कि वह अपने पिता के साथ रांची से ट्रेन से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के पास उनके पिता अचानक अनियंत्रित होकर ट्रेन से नीचे गिर गये और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. उन्हें इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर, घटना के बाद पुत्र के साथ-साथ सूचना पर पहुंचे अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन जानकारी के अनुसार, महिपाल यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. पुत्र चंद्रकेश उन्हें इलाज के लिए रांची ले गया था. डॉक्टर से दिखाने के बाद पिता-पुत्र दोनों लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रेन में वाॅशरूम जाने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर गेट से नीचे गिर पड़े. यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि महिपाल यादव अपने बड़े बेटे चंदन यादव की शादी की तैयारी में भी जुटे थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel