[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद शादी का स्टीकर लगे स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

शादी का स्टीकर लगे स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

0
शादी का स्टीकर लगे स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब  जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस देख तेजी से स्कॉर्पियो लेकर भाग रहा था चालक, ग्रामीणों ने किया पथराव

एक लाख 15 हजार 800 रुपये नकद भी बरामद

प्रतिनिधि, अंबा. अंबा थाना पुलिस ने शादी का स्टीकर लगे एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब जब्त की है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के उदयगंज गांव के समीप की गयी. इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द गांव निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि झारखंड से वैकल्पिक रास्ते से शराब की खेप लेकर एक स्कॉर्पियो वाहन क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढूंढा से उदयगंज जाने वाले मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान दक्षिण दिशा से एक काले रंग का स्कॉर्पियो आता दिखाई दिया, जिस पर शादी समारोह का स्टीकर लगा हुआ था. पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन की गति तेज कर उदयगंज गांव की ओर भागने लगा. इधर गांव में पहले से तैनात पुलिस बल को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया. इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ सकती थी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार मिथुन कुमार पहले भी शराब तस्करी के मामले में अंबा थाना से जेल जा चुका है.

1050 बोतल देसी शराब और 66 बोतल बियर जब्त

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो से झारखंड निर्मित 300 एमएल की 1050 बोतल देसी शराब तथा 500 एमएल की 66 बोतल बियर जब्त की गई है. जब्त शराब में कुल 315 लीटर देसी शराब और 33 लीटर बियर शामिल है. इसके अलावा वाहन से एक लाख 15 हजार 800 रुपये नकद भी बरामद किये गये. मामले में अंबा थाना कांड संख्या 77/26 दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel