[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद कुरगाई क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दधपा बिगहा की टीम बनी विजेता

कुरगाई क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दधपा बिगहा की टीम बनी विजेता

0
कुरगाई क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दधपा बिगहा की टीम बनी विजेता

अंबा.

प्रखंड क्षेत्र के कठरी खेल मैदान पर आयोजित कुरगाई क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को पड़रिया व दधपा बिगहा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें दधपा बिगहा की टीम विजेता बनी. इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पड़रिया टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 75 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में खेलने उतरी दधपा बिगहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र छह ओवर में ही मैच जीतकर कप अपने नाम कर लिया. दधपा बिगहा की ओर से अमरेश कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 35 रन बनाये. इसके लिए अमरेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वैसे टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन विधायक ललन राम ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा कि खेल में किसी की हार-जीत नहीं होती है. एक टीम विजेता तो दूसरा उप विजेता होता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से अनुशासन के साथ खेलने की बातें कहीं. कहा कि खेल नियम का पालन करना ही अनुशासन है और नियम का पालन करते हुए खेलने वाला खिलाड़ी एक दिन उच्च मुकाम तक जाता है. उन्होंने कहा कि कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के युवा हर क्षेत्र में बेहतर कामयाबी हासिल कर रहे हैं, जो सराहनीय है. विदित हो कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था. मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी खेल का भरपूर आनंद उठाया. इस मौके पर कुंदन, राणा, पंकज, विकास, अमरेश, बबलू, गुलाब, सनोज सहित कई खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel