[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दाउदनगर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, पतंजलि योगपीठ ने लगाए शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दाउदनगर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, पतंजलि योगपीठ ने लगाए शिविर

0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दाउदनगर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, पतंजलि योगपीठ ने लगाए शिविर

International Yoga Day 2026: (ओम प्रकाश) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के दाउदनगर शहर के विभिन्न स्थानों पर पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया. सुबह से ही योग साधकों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने योग एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया.

टाउन हॉल परिसर में हुआ मुख्य योग शिविर

मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर में आयोजित योग शिविर का नेतृत्व पतंजलि किसान प्रभारी बृजमोहन शर्मा ने किया. शिविर में योग एवं प्राणायाम के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया.

इस अवसर पर बृजमोहन शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो ऋषि-मुनियों की अनमोल विरासत है. उन्होंने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से मानसिक चेतना, आत्मबल और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है.

Image 969
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दाउदनगर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, पतंजलि योगपीठ ने लगाए शिविर 5

शिवबाला परिसर में भी हुआ योग कार्यक्रम

नहर के समीप बम रोड स्थित शिवबाला परिसर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद सुरेश कुमार गुप्ता ने किया. योग गुरु नंद जी, सोना लाल, शंकर प्रसाद एवं बृजमोहन शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया.

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं.

Image 968
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दाउदनगर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, पतंजलि योगपीठ ने लगाए शिविर 6

योग प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे अमर केसरी, आनंद राज केसरी, अमित केसरी और दीपक केसरी को योग शिक्षक का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, दयानंद शर्मा, सीताराम आर्य, नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद कमला देवी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुखलाल प्रसाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ, डॉ. मनोज कुमार, वार्ड पार्षद सोनी देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Image 970
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दाउदनगर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, पतंजलि योगपीठ ने लगाए शिविर 7

वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Previous article Splendor से Xpulse तक, Hero की इन 6 बाइक्स में मिलेगा हर राइडर के लिए परफेक्ट ऑप्शन
Next article योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, डीएम ने बताया निरोग और तनावमुक्त रहने का मंत्र
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel