[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद अंतर जिला चोर गिरोह का हुआ उदभेदन, आठ गिरफ्तार

अंतर जिला चोर गिरोह का हुआ उदभेदन, आठ गिरफ्तार

0
अंतर जिला चोर गिरोह का हुआ उदभेदन, आठ गिरफ्तार

मोबाइल चोरी करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के छानबीन में मिली सफलता

प्रतिनिधि, दाउदनगर/हसपुरा.

हसपुरा थाने की पुलिस ने अंतर जिला चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में प्राथमिकी अभियुक्त हसपुरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी बखोरा साह व अप्राथमिकी अभियुक्त हसपुरा निवासी पप्पू कुमार, आदर्श नगर निवासी योगेंद्र कुमार, बरैलीचक निवासी सुधीर कुमार, हसपुरा निवासी राजू कुमार, बाला बिगहा निवासी पंकज कुमार, हरदयाल बिगहा निवासी रिशु कुमार व देवकुंड थाना क्षेत्र के देवकुंड निवासी विशाल कुमार शामिल हैं. दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि हसपुरा थाना क्षेत्र के मुस्लिमाबाद निवासी नौसाद रंगसाज ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें सलेमपुर निवासी बखोरा साह पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई और अनुसंधान करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त और अप्राथमिकी अभियुक्तों को पांच मोबाइल और चार बैट्री के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तीन अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है. बखोरा साह पर हसपुरा थाना कांड संख्या 356/22, योगेंद्र कुमार पर हसपुरा संख्या कांड संख्या 76/22 और पप्पू कुमार पर हसपुरा थाना कांड संख्या 221/22 पहले से दर्ज है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को नौसाद रंगसाज द्वारा मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पहले भी हसपुरा थाना क्षेत्र से चोरी की कई शिकायतें प्राप्त हो रही थी. मोबाइल, बैट्री, पंप आदि चोरी की शिकायतें मिल रही थी. हसपुरा थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम बनायी गयी और कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज देखे गये. एक व्यक्ति को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह एक अंतर जिला चोर गिरोह है. सभी के मोबाइल की जांच की गयी तो सभी एक दूसरे से बात करते पाये गये. तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है. इन आठों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर सरस्वती कुमारी, पीएसआइ खुशबु कुमारी, सुगंध कुमार, पीटीसी संतोष कुमार सशस्त्र बल के साथ शामिल रहे.

ब्राउन शुगर पीने के लत ने बनाया चोर

मोबाइल चोरी के आरोप में जिस अंतर जिला चोर गिरोह का पुलिस द्वारा उद्भेदन किया गया है उसके सदस्य ब्राउन शुगर पीने की लत के शिकार है. हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दिन दहाड़े सलेमपुर गांव के बखोरा साह हसपुरा बाजार के एक दुकान के पास से मोबाइल छीन कर भागने लगा. जहां ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ा गया और ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया था. उससे पूछताछ किया गया तो कई चोरी करने और चोरी के सामान बेचने का जानकारी उसके द्वारा दी गयी. त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ब्राउन शुगर पीने का लत को लेकर गिरफ्तार सभी लोग चोरी करने का काम करते थे. पुलिस ने चोर सहित उचक्कों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel