[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद वाटरशेड महोत्सव में 63.19 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

वाटरशेड महोत्सव में 63.19 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

0
वाटरशेड महोत्सव में 63.19 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

भूमि पूजन व कलशयात्रा के साथ सैकड़ों महिलाओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

कुटुंबा.

जल संचय और भू-जल स्तर को बनाये रखने के लिए सरकार की ओर से लगातार बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देव प्रखंड की बरंडा रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में वाटरशेड महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुटुंबा विधायक ललन राम ने कहा कि भूजल स्तर को संतुलित रखने के लिए जल-छाजन विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है. यदि हमें अपना जीवन और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखना है, तो जल संचय को जनआंदोलन बनाना होगा. विधायक ने लोगों से अपील की कि सरकार के प्रयासों में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक के साथ बरंडा रामपुर मुखिया इंद्रजीत कुमार, डुमरी मुखिया रविंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक, डीएओ संदीप राज, उपनिदेशक (कृषि अभियंत्रण) सोनू कुमार, सहायक निदेशक (शस्य) राकेश रंजन समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. महोत्सव के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को मृदा और जल संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी. डीएओ ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है, ऐसे में छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव संभव है. उपनिदेशक (कृषि अभियंत्रण) ने मिट्टी और जल के संरक्षण को बेहतर जीवन की बुनियाद बताया. वहीं सहायक निदेशक (शस्य) ने जल संचय की आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया .

कलश यात्रा से गूंजा गांव

कार्यक्रम की शुरुआत भूमि पूजन व कलशयात्रा के साथ हुई. सैकड़ों महिलाओं ने गांव के अमृत सरोवर से जल उठाकर वृक्ष के नीचे कलश स्थापित किया. पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा. प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इधर, कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही प्रगतिशील किसानों व जलछाजन समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला किसानों की उल्लेखनीय भागीदारी रही.

63.19 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

महोत्सव के दौरान जल संरक्षण से जुड़ी तालाब, कुआं और चेक डैम निर्माण जैसी योजनाओं का लोकार्पण किया गया. अधिकारियों ने बताया कि बरंडा रामपुर पंचायत में 63 लाख 19 हजार रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है. विधायक व मुखिया ने संयुक्त रूप से योजनाओं का लोकार्पण किया. इस अवसर पर 50 से अधिक ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल संरक्षण कार्य की शुरुआत की. अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भूमि एवं जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना है.उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी यहां वाटरशेड महोत्सव का आयोजन हुआ था, जिसके तहत कई योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया. कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष बसंत सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रिया कुमारी, तकनीकी विशेषज्ञ क्षितिश नारायण झा, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, जलछाजन कर्मी एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel