[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद छज्जा विवाद में मारपीट

छज्जा विवाद में मारपीट

0
छज्जा विवाद में मारपीट

औरंगाबाद ग्रामीण. रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मियों में उक्त गांव निवासी वीरेंद्र राम, वीरेंद्र राम की पत्नी व पुत्री संध्या कुमारी शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मियों ने बताया कि उसके बड़े भाई द्वारा घर के बगल में नया घर का निर्माण कराया जा रहा था. उसके हिस्से की जमीन में भाई द्वारा छज्जा निकाला जा रहा था. जब छज्जा निकालने से मना किया, तो दोनों मारपीट पर उतारू हो गये. दूसरे पक्ष के लोग जबरदस्ती छज्जा निकालने को कहा और देख लेने की बातें कहीं. इसी बात पर दोनों आपस में भीड़ गये. आवेश में उक्त लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे तीनों जख्मी हो गये. इस घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को हटाया और सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. फिलहाल, इस घटना की सूचना पौथु थाना पुलिस को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel