[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद नीट-यूजी परीक्षा : पांच केंद्रों पर 2,615 परीक्षार्थी हुए शामिल, 80 रहे अनुपस्थित

नीट-यूजी परीक्षा : पांच केंद्रों पर 2,615 परीक्षार्थी हुए शामिल, 80 रहे अनुपस्थित

0
नीट-यूजी परीक्षा : पांच केंद्रों पर 2,615 परीक्षार्थी हुए शामिल, 80 रहे अनुपस्थित

औरंगाबाद कार्यालय.

शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई. जिला प्रशासन की सख्ती और व्यापक निगरानी के बीच परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की गयी. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 2,695 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 2,615 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

प्रमुख संस्थानों में बने केंद्र: शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों-अनुग्रह इंटर स्कूल, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज, अनुग्रह कन्या इंटर विद्यालय तथा सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज (दो केंद्र) में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी थी. जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली.

डीएम के निर्देश पर कड़ी निगरानी

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर परीक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गयी थीं. प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी, जिन्होंने परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभाली. अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिससे किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना खत्म हो गयी.

नियमों का हुआ सख्त पालन

प्रवेश के दौरान सख्त नियमों का पालन कराया गया. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा. केवल प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र के साथ ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 से 300 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे और फोटो कॉपी की दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा गया. महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग से महिला पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रशासन की कड़ी निगरानी के चलते परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel