[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद तेज रफ्तार बाइक के धक्के से टहलने के लिए निकले बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

तेज रफ्तार बाइक के धक्के से टहलने के लिए निकले बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

0
तेज रफ्तार बाइक के धक्के से टहलने के लिए निकले बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

हादसा. टक्कर के बाद घायल आरोपित बाइक सवार को साथी लेकर हुआ फरार

जहानाबाद कोर्ट के सेवानिवृत्त कर्मी थे बिंदश्वर सिंह, मौत के बाद मचा कोहराम

मूल रूप से अरवल जिले के डोरा गांव के निवासी थे बिंदश्वर सिंह

फोटो नंबर-3- अस्पताल में पंचनामा तैयार करती पुलिस.

प्रतिनिधि, हसपुरा हसपुरा-पचरूखिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना उचित बिगहा स्थित धर्मकांटा के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने पैदल टहल रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिंदेश्वर सिंह (71 वर्ष) के रूप में की गयी है. वे मूल रूप से अरवल जिले के डोरा गांव के निवासी थे और जहानाबाद कोर्ट से सेवानिवृत्त कर्मी थे. सेवानिवृत्ति के बाद वे हसपुरा-पचरूखिया रोड किनारे अपना घर बनाकर रह रहे थे. वर्तमान में वे अपनी बेटी के साथ उचित बिगहा में ही निवास कर रहे थे.

टक्कर के बाद खड्ड में जा गिरे बुजुर्ग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार की सुबह बिंदेश्वर सिंह सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

आरोपित बाइक सवार की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपित बाइक सवार को उसका एक साथी मौके से लेकर फरार हो गया. आशंका जतायी जा रही है कि बाइक सवार भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है, लेकिन वह कहां इलाज करा रहा है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपित की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel