[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद आर्द्रा के प्रथम रविवार पर देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान भास्कर के दर्शन

आर्द्रा के प्रथम रविवार पर देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान भास्कर के दर्शन

0
आर्द्रा के प्रथम रविवार पर देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान भास्कर के दर्शन
दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु.

औरंगाबाद के देव से रविकांत पाठक की रिपोर्ट
Aurangabad Deo Sun Temple : आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम रविवार को विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से लेकर देर शाम तक करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर पूरे दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा.

इन जिलों से पहुंचे श्रद्धालु

औरंगाबाद के अलावा रोहतास, गया, अरवल, पलामू सहित आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव पहुंचे. श्रद्धालुओं ने पहले सूर्यकुंड में स्नान किया, इसके बाद लंबी कतार में लगकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की. दर्शन के लिए कई घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा.

मंदिर परिसर से लेकर सूर्यकुंड तक लगी कतारें

रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि सूर्य मंदिर से लेकर सूर्यकुंड तक का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा. करीब 150 मीटर की दूरी तय करने में भी श्रद्धालुओं को लगभग आधे घंटे का समय लग रहा था. भीड़ के कारण पूरे देव नगर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही.

पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति ने पहले से ही कतारबद्ध दर्शन की विशेष व्यवस्था की थी. मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई थी. हालांकि, श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

मंदिर प्रशासन के अनुसार, पूरे दिन श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी रहा. प्रशासन और न्यास समिति के संयुक्त प्रयास से दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गई. श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की.

Also Read : औरंगाबाद : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Previous article श्रावणी मेला में बचे सिर्फ 30 दिन, लेकिन गंगा घाट पर अतिक्रमण और बुनियादी सुविधाओं का अभाव
Next article बेगूसराय में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभाओं का आयोजन, महिला हितैषी पंचायत बनाने पर हुआ मंथन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel