[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद जानलेवा गड्ढे ने बढ़ायी ग्रामीणों की चिंता

जानलेवा गड्ढे ने बढ़ायी ग्रामीणों की चिंता

0
जानलेवा गड्ढे ने बढ़ायी ग्रामीणों की चिंता

रोड निर्माण की मांग को लेकर उपहारा गोला पर हुई बैठक गोह. उपहारा गोला स्थित दुर्गा मंडप में एसएच 68 उपहारा थाना मोड़ से सेनारी रोड के बीच बने जानलेवा गड्ढे को लेकर ग्रामीणों और व्यवसायियों की एक अहम बैठक शनिवार को हुई. बैठक में क्षेत्र के जमीन मालिक, व्यवसायी और आम ग्रामीण शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में सरकार से उक्त अधूरी सड़क को शीघ्र पूरा कराने की मांग की. बैठक में जमीन मालिकों ने स्पष्ट किया कि यदि बिहार सरकार उन्हें उचित मुआवजा देती है, तो वे अपनी जमीन देने को तैयार हैं. बता दें कि वर्ष 2014 में पथ निर्माण विभाग द्वारा उक्त रोड को आरइओ से लेकर टेंडर के माध्यम से निर्माण कराया गया था, लेकिन 80 मीटर क्षेत्र की निजी ज़मीन के कारण काम बीच में ही रुक गया. आज तक वह हिस्सा अधूरा है, जो अब एक बड़े और जानलेवा गड्ढे में तब्दील हो चुका है. ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय मंत्री, संबंधित अधिकारी और यहां तक कि जिलाधिकारी से भी कई बार गुहार लगायी जा चुकी है, परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है. बैठक में लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक और सरकार ने इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखायी है.

वोट बहिष्कार की चेतावनी

बैठक में ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि यदि रोड का निर्माण जल्द शुरू नहीं किया गया तो वे इस बार विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे.वहीं, भाजपा उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी ने जिलाधिकारी और विभागीय मंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel