[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद दाउदनगर नगर परिषद में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर : सशक्त स्थायी समिति चुनाव कल

दाउदनगर नगर परिषद में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर : सशक्त स्थायी समिति चुनाव कल

0
दाउदनगर नगर परिषद में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर : सशक्त स्थायी समिति चुनाव कल
नगर परिषद दाउदनगर.

Aurangabad News : (ओम प्रकाश की रिपोर्ट)

नगर निकाय की राजनीति में सबसे प्रभावशाली मानी जाने वाली दाउदनगर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्य पदों के लिए रविवार को चुनाव होना है चुनाव को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. संभावित उम्मीदवारों ने बहुमत जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और अंतिम समय तक राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद जारी है.

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात तक संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष में समर्थन सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकें करते रहे. शनिवार को भी जनसंपर्क और राजनीतिक बैठकों का दौर जारी है. पूरे दिन नगर परिषद की राजनीति में हलचल बनी रही और अब सभी की निगाहें रविवार को होने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.

त्रिकोणीय, आमने-सामने और चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना

सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्य पदों के लिए चुनाव होना है. वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एक पद पर त्रिकोणीय, दूसरे पर सीधा आमने-सामने तथा तीसरे पद पर चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना जताई जा रही है. यदि अंतिम समय तक यही स्थिति बनी रहती है तो कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.

हालांकि शुरुआती दौर में संभावित उम्मीदवारों की संख्या दस मानी जा रही थी, लेकिन अंतिम समय में दो दावेदारों ने स्वयं को चुनावी दौड़ से अलग कर लिया. इनमें एक वर्तमान सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं.

जानिए…किसके-किसके बीच मुकाबला

सदस्य संख्या-1 के लिए वर्तमान सदस्य भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा, पूर्व सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह तथा बसंत कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा है. वहीं सदस्य संख्या-2 के लिए वर्तमान सदस्य परवीन कौसर और वार्ड पार्षद संगीता देवी के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं.

तीसरे सदस्य पद के लिए वार्ड पार्षद जय गोविंद प्रसाद, एहसान अहमद, सीमन कुमारी और राधा रमण पुरी के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं. इस पद पर चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना ने चुनाव को और रोचक बना दिया है.

27 वार्ड पार्षद डालेंगे वोट

नगर परिषद दाउदनगर में कुल 27 वार्ड पार्षद हैं. प्रत्येक पार्षद तीनों पदों के लिए एक-एक वोट देंगे. इस प्रकार कुल 81 मत डाले जाएंगे.

राजनीतिक जानकारों की नजर मुख्य पार्षद और सत्ता पक्ष की रणनीति पर भी टिकी हुई है. संभावित उम्मीदवारों में अधिकांश ऐसे नाम हैं जिन्हें सत्ता पक्ष का समर्थक माना जाता है. ऐसे में अंतिम समय तक किसी एक उम्मीदवार पर सहमति बनती है या सभी दावेदार मैदान में बने रहते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल सभी संभावित उम्मीदवार जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम राजनीतिक प्रयास में जुटे हुए हैं और चुनावी परिणाम को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में उत्सुकता बनी हुई है.

Also Read : जिले के प्रमुख सूर्य मंदिर देव में आरती अहले सुबह

Previous article नालंदा के हिलसा नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के लिए मतदान आज, सत्ता पक्ष और विपक्ष में कांटे की टक्कर
Next article बेगूसराय में बिजली करंट से युवक की मौत के बाद बिजली विभाग के जेई की संवेदनहीनता से सड़क किनारे पड़ा रहा शव
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel