[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद CSR Fund: औरंगाबाद के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युतीकरण पर खर्च होंगे 23.37 लाख, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

CSR Fund: औरंगाबाद के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युतीकरण पर खर्च होंगे 23.37 लाख, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

0
CSR Fund: औरंगाबाद के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युतीकरण पर खर्च होंगे 23.37 लाख, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
स्वास्थ्य संस्थानों को मिलेगी नई ऊर्जा

औरंगाबाद के दाउदनगर से ओम प्रकाश
CSR Fund:
औरंगाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के तीन स्वास्थ्य संस्थानों में कुल पांच योजनाओं के तहत आधुनिक विद्युत व्यवस्था विकसित की जाएगी. इन विद्युत कार्यों के पूर्ण रूप से पूरा होने से इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता में भी गुणात्मक वृद्धि होगी. जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक स्वीकृति पत्र के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण एवं देव में प्रस्तावित डायग्नोस्टिक भवनों के निर्माण कार्य में विद्युतीकरण के लिए 5 लाख 57 हजार 217 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में निर्माणाधीन औषधि भंडार कक्ष के विद्युतीकरण पर 5 लाख 15 हजार 955 रुपये खर्च किए जाएंगे.

दाउदनगर पीएचसी के विभिन्न भवनों के लिए बजट मंजूर

इसके अलावा दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए प्रस्तावित शेड में समुचित विद्युत व्यवस्था विकसित करने हेतु 91 हजार 656 रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इसी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रस्तावित महिला एवं पुरुष वार्ड तथा चिकित्सक एवं कर्मी कक्ष के निर्माण कार्य में आंतरिक व बाहरी विद्युतीकरण के लिए 6 लाख 15 हजार 705 रुपये खर्च किए जाएंगे. इन बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से अस्पताल आने वाले स्थानीय ग्रामीणों को भीषण गर्मी और अन्य मौसमों में राहत मिलेगी तथा अस्पताल के कर्मियों को भी कार्य करने में सुगमता होगी.

गया विद्युत भवन प्रमंडल को बनाया गया कार्यकारी एजेंसी

प्रशासनिक स्तर पर बताया गया है कि इन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत विद्युत भवन प्रमंडल, गया के विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा तकनीकी प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया था. उसी प्राक्कलन के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत भवन प्रमंडल, गया को ही इन सभी स्वीकृत योजनाओं का मुख्य कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है, जिन्हें तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करना होगा.

विद्युतीकरण से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

गौरतलब है कि दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और परिजनों के आराम से बैठने के लिए शेड का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन उसमें अभी विद्युत व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी. वहीं दूसरी ओर अस्पताल के औषधि भंडार कक्ष का निर्माण कार्य वर्तमान में तेजी से जारी है तथा महिला-पुरुष वार्ड और चिकित्सक-कर्मी कक्ष का निर्माण अभी प्रस्तावित है. इन सभी संरचनाओं में विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इन भवनों का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा, जिससे पूरे क्षेत्र की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई मजबूती मिलेगी.

Also Read: बतरे नदी को बचाने की जरुरत, औरंगाबाद के सैकड़ों गांवों में नीचे जा रहा वाटर लेवल

Previous article हर दिन इस्तेमाल होने वाले ये मेकअप प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं कैंसर का खतरा, हर महिला के लिए जानना जरूरी
Next article लकड़ी बेचने के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, मारपीट में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel