[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद सरकार की नीतियों से बढ़ती जा रही महंगाई, बेरोजगारी व तबाही : दीपंकर

सरकार की नीतियों से बढ़ती जा रही महंगाई, बेरोजगारी व तबाही : दीपंकर

0
सरकार की नीतियों से बढ़ती जा रही महंगाई, बेरोजगारी व तबाही : दीपंकर

भाकपा माले ने काराकाट लोकसभा क्षेत्रस्तरीय समीक्षा बैठक की

सांसद राजाराम सिंह ने जीत के दो वर्ष पूरे होने पर अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया

दाउदनगर.

एकौनी इंटर स्कूल के खेल मैदान में भाकपा माले ने काराकाट लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक की. जिसमें काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने इंडिया गठबंधन की काराकाट लोकसभा क्षेत्र से जीत के दो वर्ष पूरे होने पर अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि सांसद से जनता की बहुत अपेक्षाएं हैं. लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को लोगों से लगातार संवाद रखना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकारें जनता से दूर होती जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से बेरोजगारी, महंगाई और तबाही बढ़ रही है, और इसके खिलाफ संघर्ष करना आवश्यक है. भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2020 से बिहार में बदलाव की लहर को रोकने के लिए एसआइआर के माध्यम से पैसा बांटा गया. उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार फिर से आयी, तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर राज लागू करने में लगी, मांस-मछली बेचने पर रोक और अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है. महिलाओं व बच्चियों पर हिंसा बढ़ी है, और मनुवादी ताकतें भेदभाव व उत्पीड़न की आवाजों को दबाने की साजिश कर रही हैं. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए “मौत की घंटी” बताया और इसके खिलाफ आंदोलन की अपील की.

हमें ज्ञान, विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को तेज करना होगा : राजाराम

काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने महागठबंधन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हमें ज्ञान, विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को तेज करना होगा. किसानों के सवाल, इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए “करो या मरो” आंदोलन की तैयारी करनी होगी. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला सचिव मुनारिक राम ने की. आरा सांसद सुदामा प्रसाद, पोलित ब्यूरो सदस्य एवं मगध जोन प्रभारी अमर, पूर्व मंत्री अनिता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नवीनगर से पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी आदि ने प्रमुख रूप से संबोधित किया. मौके पर जगदीश चौधरी, जुहैर अंसारी, परिखा यादव, पूनम देवी, सत्तार अंसारी, राजुरंजन सिंह, सुरेश यादव, रमेश चौधरी, राजीव रंजन सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, राजद प्रखंड अध्यक्ष दवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, अशोक यादव, जनार्दन सिंह, कामता प्रसाद, काराकाट सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, माले टाउन सचिव बिरजू चौधरी सहित अन्य प्रमुख उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel