[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद के कुटुंबा थाना मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, एक ही बाइक पर सवार पांच घायल

औरंगाबाद के कुटुंबा थाना मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, एक ही बाइक पर सवार पांच घायल

0
औरंगाबाद के कुटुंबा थाना मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, एक ही बाइक पर सवार पांच घायल

एक की हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, अन्य चार का सदर अस्पताल में चल रहा उपचार प्रतिनिधि, औरंगाबाद/कुटुंबा. कुटुंबा थाना क्षेत्र के कुटुंबा थाना मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार मां-बेटा व देवर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में थाना क्षेत्र के ही बहुआरा गांव निवासी मिथिलेश राम की 25 वर्षीय पत्नी इंदु देवी, गोविंद राम के 25 वर्षीय पुत्र निर्भय कुमार, शिव शंकर राम के 18 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार, छह वर्षीय पुत्र सार्थक कुमार व मिथिलेश राम के एक वर्षीय पुत्र कौशल कुमार शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि घायल महिला इंदु देवी का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा गांव में है. कुछ दिन पहले वह मायके आयी थी. शनिवार की दोपहर इंदु देवी का देवर निर्भय उसे ससुराल ले जाने के लिए तिताई बिगहा गांव गया था. निर्भय सभी को एक ही बाइक पर बैठाकर बहुआरा गांव के लिए निकल पड़ा. इस दौरान बाइक पर पांच लोग सवार थे. हालांकि, परिजनों ने एक बाइक पर पांच लोगों को जाने से मना भी किया था. इसके बावजूद निर्भय सभी को बाइक से ही लेकर निकल पड़ा. जैसे ही बाइक कुटुंबा थाना मोड़ के समीप पहुंचा, तभी नवीनगर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक ही बाइक पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर, मौके का फायदा उठाकर दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज कि लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इंदु देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. फिलहाल निर्भय, इंदल, सार्थक व कौशल का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है. घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल जाना. इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला इंदु देवी को गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल जमुहार लेकर चले गये. कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया की घटना की जानकारी मिली है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel