[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद 28 मार्च को नहाय-खाय के साथ चैती छठ मेले का होगा आगाज

28 मार्च को नहाय-खाय के साथ चैती छठ मेले का होगा आगाज

0
28 मार्च को नहाय-खाय के साथ चैती छठ मेले का होगा आगाज
Chaiti Chhath Puja 2024

औरंगाबाद/देव : छठ 28 मार्च से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा. होली समाप्त होने के बाद छठ के गीत अब आमलोगों के कानों में गूंजने लगे हैं. यूं कहे कि चार दिवसीय छठ की तैयारी भी शुरू हो गयी है. शुक्रवार को ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक स्थल देव में एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, एएसपी अभियान राजेश कुमार और एसडीपीओ अनूप कुमार ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मेला की तैयरियों का जायजा लिया और कई निर्देश भी दिये.

जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों व न्यास समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी की. सूर्यकुंड तालाब का निरीक्षण करते हुए घाटों के रंगाई-पुताई के साथ बैरेकेडिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ ने छठ मेले के दौरान की जानेवाली अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की. अधिकारियों ने कहा की व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. देव बाजार से अतिक्रमण हटाने की वर्तमान स्थिति का भी एसडीओ ने जायजा लिया और स्पष्ट कहा कि जो अतिक्रमण नहीं हटाये है उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. अभी भी समय है कि वे अपना स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ खर्च का शुल्क भी वसूल करेगी. एसडीओ ने प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया.

सुरक्षा, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, दुग्ध आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेयजलापूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था, सूर्यकुंड तालाब में पर्याप्त पानी की व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट जलाने सहित अन्य विषय पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया. इस दौरान नवीनगर इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह, थानाध्यक्ष शेखर सौरभ, न्यास समिति के सचिव कृष्णा चौधरी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. ज्ञात हो कि चार दिनों तक चलनेवाले चैती छठ मेले की शुरुआत 28 मार्च को नहाय-खाय के साथ होगी. 29 मार्च को खरना, 30 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य व 31 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. यह भी ज्ञात हो कि सूर्य नगरी देव में लाखों छठव्रति भगवान सूर्य को अर्घदान करने पहुंचते है. कार्तिक छठ मेला के दौरान 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अर्घदान किया था. हालांकि मेला के दौरान भगदड़ मची थी,जिसमें कई लोगों की जान भी गयी थी. ऐसे में जिला प्रशासन चैती छठ मेले में व्यवस्था सुदृढ़ करने की कोशिश में लगी है.

Previous article तीन लाख से अधिक लोग करेंगे राज्य में जनगणना,15 मई से होगी
Next article औरंगाबाद में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel