[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद जिले में 14 सितंबर से चलेगा अभियान

जिले में 14 सितंबर से चलेगा अभियान

0
जिले में 14 सितंबर से चलेगा अभियान

औरंगाबाद न्यूज : बैठक में डीएम ने अफसरों को दिये दिशा-निर्देश

औरंगाबाद शहर.

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम से संबंधित बैठक हुई. इसके अंतर्गत 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अंतर्गत जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक तिथि अनुसार कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत संस्कृति उत्सव, कचरा से कला का आयोजन, स्वच्छ फूड स्ट्रीट पहल, संपूर्ण स्वच्छता के लिए अभियान, सफाई मित्र शिविर, जीविका आधारित स्वच्छता संवाद, एक दीया स्वच्छता के नाम, तीन-तीन दिन एक गांव अभियान, स्कूल-कॉलेज आधारित गतिविधियों एवं समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया से संबंधित प्रचार प्रसार कार्यक्रम कराये जाने हैं. 14 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान का जिलाधिकारी की ओर से शुभारंभ किया जायेगा. इसमें गांधीजी के पद चिह्न स्थल, अन्य महत्वपूर्ण स्थल, धरोहर स्थल, पर्यटन स्थल पर श्रमदान, स्कूल छात्राओं की रैली, स्वच्छता के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सफलता की कहानी एवं स्वच्छता शपथ दिलायी जायेगी. 15 सितंबर को चार दिवसीय मेगा सफाई अभियान प्रारंभ किया जायेगा, जिसमें स्वच्छता लक्षित इकाई की आपसी समन्वय से सफाई आरंभ कर ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय की ओर से कैंपेन के बारे में लाउडस्पीकर से घोषणा कर लोगों से सहभागिता की अपील की जायेगी. 16 सितंबर को स्वच्छता अभियान अंतर्गत सार्वजनिक स्थल, हाट बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, हाइवे, स्टेशन, रेलवे ट्रैक, सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर पर सफाई अभियान कार्यक्रम चलाकर एक दीप स्वच्छता के नाम कार्यक्रम शुभारंभ किया जायेगा. 17 सितंबर को गांधीजी के पद चिह्न पर स्वच्छता का शुभारंभ कर सभी सरकारी कार्यालय स्कूल, कॉलेज एवं अन्य सरकारी संस्थान में सफाई अभियान कार्यक्रम शुभारंभ किया जायेगा. 18 सितंबर को बिहार हमारा गौरव स्वच्छता हमारी पहचान के तहत सीमित धरोहर स्थलों पर विशेष संस्कृति उत्सव कार्यक्रम चलाया जायेगा. 19 सितंबर को जीविका के सभी समुदाय आधारित संगठनों में सफाई अभियान, स्वच्छता पर चर्चा, सूखा गीला कचरा पृथक्करण का प्रदर्शन आदि चलाया जायेगा. 20 सितंबर को स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षा शिविर आयोजन, स्वच्छता दौड़ साइक्लोथान आदि चलाया जायेगा. 21 सितंबर को दीवार चित्रण एवं एसबीएमजी संपत्तियों का सुंदरीकरण, विद्यालय स्वच्छता दिवस, चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता, स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. इसी तरह निर्धारित तिथियों के अनुसार जल स्रोतों की सफाई, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में चिह्नित गांव में स्वच्छता चौपाल एवं उत्सव, स्वच्छता दीप, विशेष ग्राम सभा ग्राम, स्वच्छता उत्सव आदि कार्यक्रम एक अक्तूबर तक चलाया जाना है.

जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता श्वेता प्रियदर्शी, रत्ना प्रियदर्शनी, मेराज जमील व आलोक कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel